• Fri. Oct 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ के शहीद चौक से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल

Bychattisgarhmint.com

Aug 20, 2023
    रायगढ़ ।  कोतवाली पुलिस ने कल ओवर ब्रिज के नीचे एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल काला रंग को बेचने ग्राहक तलाश कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिसने अपना नाम *सुशील देवांगन पिता स्वर्गीय गंगाधर देवांगन उम्र 33 साल निवासी स्टेडियम के पीछे गायत्री मंदिर मार्ग बोइरदादर थाना चक्रधरनगर* का रहने वाला बताया, मोटर सायकल के संबंध में कड़ी पूछताछ पर सुशील देवांगन ने 7 अगस्त के शाम शहीद चौक पर  चाय नाश्ता दुकान के पास खड़ी एचएफ डीलक्स सीजी 13 एडी 0157 को चोरी कर घर में छुपा रखना बताया जिस पर दूसरा नंबर प्लेट लगाकर उसके वाइजर और सीट को चेंजकर चला रहा था । आज मोटर सायकल बेचने की फिराक में पकड़ा गया । मोटर सायकल चोरी के संबंध में 18 अगस्त को ग्राम सम्बलपुरी चक्रधरनगर में रहने वाले मंगल सिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।  कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा चोरी मोटर सायकलों के पतासाजी के लिये अपने स्टाफ के साथ मुखबिर लगाये हुये हैं । कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुशील देवांगन को वाहन चोरी के अपराध में कल गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है । माल मुल्जिम पतासाजी में उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी की अहम योगदान रहा ।
One thought on “चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ के शहीद चौक से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल”

Comments are closed.