Site icon chattisgarhmint.com

चोरी की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर 2 लाख रूपये के जेवरातों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

    रायगढ़ , घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम बड़े गुमडा में मकान के अलमारी से सोने चांदी के जेवरातों की चोरी के आरोपी को रिपोर्ट के महज चंद घंटों में पूरे चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है । आज थाना घरघोड़ा में ग्राम बड़े गुमला में रहने वाले उमाशंकर चौधरी द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताये कि उनका तेल मिल है, काम करने वालों के साथ गांव के कई लोगो का घर पर आना जाना है ।  12 अगस्त के शाम आलमारी में रूपये रखने खोला तो आलमारी में माता जी के सोने का जेवर एक जोडी सोने का करंजफूल, एक जोडी सोने का टॉप्स, एक नग सोने का चंपा माला नहीं था, घरघोड़ा पुलिस उमाशंकर चौधरी के रिपोर्ट पर नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम की पतासाजी में लग गई । रिपोर्टकर्ता उमाशंकर चौधरी ने बताया कि गांव का मुकेश निषाद घूमने आया था, उस समय घरवाले काम में व्यस्त थे। मुकेश निषाद करीब आधा घंटे बाद घर से चला गया था, मुकेश पर किये गये शंका पर पुलिस टीम तत्काल मुकेश निषाद को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये । आरोपी के मेमोरंडम पर चोरी एक जोड़ी पुराना इस्तेमाली सोने का करंजफूल (कर्णफूल), एक पुराना इस्तेमाली सोने का चंपा माला 22 नग सोने का चंपा पत्ती, एक नग सोने का पदक लगा हुआ, एक जोड़ी पुरानी इस्तेमाली सोने का टाप्स कुल जुमला वजनी 40.5 ग्राम सोना जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब दो लाख रूपये जप्त किया गया है । आरोपी को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में उपनिरीक्षक करमुसाय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और आरक्षक उधो पटेल की विशेष भूमिका रही है ।
Exit mobile version