Site icon chattisgarhmint.com

जी20 शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग के हिस्सा लेने पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही

Spread the love

नयी दिल्ली, भारत अगले सप्ताहांत यहां होने वाले जी20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हिस्सा लेने को लेकर चीन से लिखित पुष्टि का इंतजार कर रहा है। यह बात जी20 के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने शुक्रवार को कही।.

आगामी 9-10 सितंबर को होने वाली जी20 बैठक में शी के भाग न लेने और इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री ली क्विंग को भेजने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर परदेशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने खबरें समाचार पत्रों में देखी हैं लेकिन, हम लिखित पुष्टि पर चलते हैं और हमें (लिखित पुष्टि) नहीं मिली है। जब तक हम यह नहीं देख लेते, मैं कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।’’.

Exit mobile version