• Tue. Jun 3rd, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डेंगू नियंत्रण के लिए वृहद स्वच्छता महा अभियान आज शहरवासियों से स्वच्छता के लिए रविवार को एक घंटा देने की निगम प्रशासन की अपील

Bychattisgarhmint.com

Aug 26, 2023


रविवार की सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक होगा विशेष वृहद महा अभियान

रायगढ़। शहर में डेंगू नियंत्रण और बचाओ के लिए 27 अगस्त दिन रविवार की सुबह 8 से 9 बजे तक प्रत्येक शहरवासियों की सहयोग से वृहद विशेष स्वच्छता महा अभियान चलाई जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी शहरवासियों से अपने और अपने परिवार कि डेंगू से सुरक्षा के लिए इस अभियान में शामिल होने व अपने और अपने घरों के आसपास की सफाई करने की अपील की है।

निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू पॉजिटिव आने की पुष्टि हो रही है। शहर में डेंगू को फैलने से रोकने इसके नियंत्रण और बचाव के लिए ही निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सहयोग से वृहद स्वच्छता महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक शहरवासियों का सहयोग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है। अभियान में सभी शहरवासियों को रविवार के दिन सुबह 8 से 9 अपने और अपने घरों के आसपास की सफाई करनी होगी। इस 1 घंटे में प्रत्येक शहरवासियों को अपने और अपने परिवार को डेंगू से सुरक्षित रखने घर में स्थित कूलर, गमले, फ्लावर पॉट, फ्रिज के पीछे, टायर, कोटाना या बिना ढक्कन के खुले हुए पानी टंकी, खुले हुए चेंबर की सफाई के साथ घरों के आसपास जहां पर भी साफ पानी का जमाव हो ऐसी जगह की विशेष रूप से सफाई करनी होगी। अभियान के लिए शहर भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी की बैठक की गई। इस दौरान शहर भर के सभी सामाजिक संगठनों ने अभियान में बढ़-कर कर हिस्सा लेने की बात कही। निगम प्रशासन की ओर से सभी वार्डों के सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर को अपने-अपने हर एक क्षेत्र में लोगों को सफाई अभियान से जोड़ने, लार्वी साइट दवा एवं जला हुआ मोबिल का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपने और अपने परिवार कि डेंगू से सुरक्षा के लिए बृहद रूप से रविवार की सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक अपने और अपने घरों के आसपास की सफाई महा अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

One thought on “डेंगू नियंत्रण के लिए वृहद स्वच्छता महा अभियान आज शहरवासियों से स्वच्छता के लिए रविवार को एक घंटा देने की निगम प्रशासन की अपील”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *