Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्ति होंगे सीसीटीवी की निगरानी में

Spread the love

माचिस, लाइटर, लेजर जैसे अग्नि सामग्री और चाकू, कैची, कटर, नेल कटर,आलपिन, पेचकस, प्लास जैसे औजार भी रहेंगे प्रतिबंधित

रायगढ । 14 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तैयारी पर है । कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्ति सीसीटीवी की निगरानी में हो इसकी व्यवस्था की गई है । साथ ही सभी प्रवेश गेट में पुलिसकर्मी कार्यक्रम में शामिल होने वालों की अच्छी तरह से चेकिंग करेंगे । कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्ति किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका पान मसाला इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित होगा । इसी प्रकार माचिस, लाइटर, लेजर जैसे अग्नि सामग्री और चाकू, कैची, कटर, नेल कटर,आलपिन, पेचकस, प्लास जैसे औजार भी कार्यक्रम स्थल पर ले जाने की मनाही है । रायगढ़ पुलिस द्वारा मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील किया गया है कि वे ऐसे किसी भी प्रकार की सामग्री लेकर कार्यक्रम स्थल पर ना पहुंचे।

Exit mobile version