Site icon chattisgarhmint.com

राज्य स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 13 नवम्बर को

Spread the love

रायगढ़, 12 नवम्बर 2026/ राज्य स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव 2026 का आयोजन 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे से संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, नगर पालिक निगम रायगढ़ में होगा। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। वहीं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version