Site icon chattisgarhmint.com

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 22 अगस्त 2023/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार को ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2023 तक प्रस्तुत किया जायेगा इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in  पर किया जा सकता है।
बाल पुरस्कार हेतु सामाजिक विज्ञान खेल, साहसी कार्याे, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाना है पुरस्कार हेतु 6 वर्ष से अधिक एवं 8 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबधित अन्य जानकारी हेतु जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

समाचार

Exit mobile version