Site icon chattisgarhmint.com

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती के लिए 11 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

Spread the love

रायगढ़, 21 अगस्त 2023/ रायगढ़ जिला अंतर्गत 8 स्वामी आत्मानंद योजनान्तर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 25 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक आवेदक जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते है। ज्ञात हो कि अंतिम तिथि 11 सितम्बर को समय 5.30 सायं तक डाक के माध्यम से ही प्राप्त आवेदनों का ही पात्रता एवं अपात्रता का परीक्षण किया जाएगा। अन्य माध्यम से/ विलंब से प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। यह नियुक्ति पूर्णत: अस्थायी होगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
रिक्त पदों की जानकारी
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चपले में व्याख्याता-जीव विज्ञान-1 पद अनारक्षित, व्याख्याता-गणित-1 पद अनारक्षित, व्याख्याता-वाणिज्य-1 पद अजजा, शिक्षक-अंग्रेजी-1 पद अनारक्षित तथा सहायक शिक्षक-1 पद अनारक्षित एवं 1 पद अजजा के लिए रिक्त है। इसी तरह शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्री-प्राईमरी टीचर-1 पद अजजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कोड़ातराई में शिक्षक कला-1 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक-1 पद अजा, प्री-प्राईमरी टीचर-1 पद अजजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में व्याख्याता-जीव विज्ञान-1 पद अनारक्षित, व्याख्याता-भौतिकी 1 पद अनारक्षित, प्री-प्राईमरी टीचर- 1 पद अजजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में व्याख्याता-वाणिज्य 1 पद अनारक्षित, सहायक शिक्षक-1 पद अजजा, सहायक शिक्षक विज्ञान-1 पद अनारक्षित, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर में प्री-प्राईमरी टीचर-1 पद अजजा एवं प्रधान पाठक प्रा.शाला-1 पद अनारक्षित, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा में-प्री-प्राईमरी टीचर- 1 पद अजजा तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में प्री-प्राईमरी टीचर-1 पद अजजा के लिए रिक्त है।

Exit mobile version