Site icon chattisgarhmint.com

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में 146 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

Spread the love


रायगढ़, 29 जुलाई 2024/ नगर निगम क्षेत्र रायगढ़ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन आज से शुरू हो गया। यह शिविर रायगढ़ के चिन्हांकित स्थलों पर सभी वार्डो के लिए प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से लगाया जाएगा। जिसमें विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे। आज प्रथम दिन सामुदायिक भवन गांधी नगर काशीराम चौक रायगढ़ में आयोजित हुआ। शिविर में सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दवा वितरण, लैब जांच, एन.सी.डी.आयुष्मान कार्ड एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या करवायी गई। ताकि शिविर के माध्यम से जनसामान्य स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सके। शिविर में एन.सी.डी.-88, ओ.पी.डी.-40, सिकलसेल-18, कुल 146 लोगों को स्वास्थ्य जांच किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। शिविर में चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे।

Exit mobile version