Site icon chattisgarhmint.com

राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का मनाया गया 150वी वर्षगांठ

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जनवरी 2026/पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कॉलेज सारंगढ़ में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का 150वी वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि राष्ट्र गान सुनकर जैसे देशभक्ति की भावना का शरीर में संचार होता है। वैसी ही भावना वंदे मातरम  राष्ट्रीय गीत सुनने पर होती है। माँ भारती के सम्मान में उनके नाम दुर्गा, कमला, सरस्वती आदि रूप का उल्लेख इस गीत में वर्ष 1875 में किया गया था। यह गीत लोगों को देशभक्ति के एक सूत्र में बांधने के लिए पूरे देश में एक सशक्त माध्यम के रूप में काम किया। वन्दे मातरम के गीत और जज्बे से देश की आजादी मिली है उसी जज्बे से देश के विकास में अपनी जो भी कार्य है उस कार्य से देश कों उन्नति के शिखर पर ले जाएं, विकसित राष्ट्र का निर्माण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ केशरवानी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version