Site icon chattisgarhmint.com

18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर मदिरा शुष्क दिवस घोषित

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ संपूर्ण जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी की है। इसके अंतर्गत समस्त देशी मदिरा, कंपोजिट मदिरा एवं विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा। इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। इसके कड़ाई से पालन के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशित की हैं।

Exit mobile version