Site icon chattisgarhmint.com

आयुर्वेद शिविर में 515 ग्रामीणों को मिला लाभ

Spread the love

रायगढ़, 25 अक्टूबर 2025/ आयुर्वेद औषधालय बुनगा के तत्वाधान में हर महीने स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अक्टुबर माह में गोतमा, बरपाली, बोन्दा, छिछोर उमरिया एवं सिहा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 515 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। 
         डॉ.अजय नायक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाना है। शासन की मंशा यही है कि प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रहे, सुखमय जीवन व्यतीत करे। जिसके लिए शासन विभिन्न प्रकार के योजनाएं चला रही है। बुनगा क्षेत्र में सतत स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से गांव के महिला, वृद्ध एवं असक्षम लोग लाभ उठा रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सिर्फ उपचार ही नहीं अपितु स्वस्थ जीवन जीने के राह प्रसस्त करता है। डॉ.नायक ने कहा कि औषधि सेवन के साथ-साथ परहेज भी जरूरी है तभी रोग का समुचित शमन होता है। आयुष चिकित्सक डॉ.जागृति पटेल द्वारा शिविरों मे उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली, योगासन, वातरोग, जरारोग, दिनचर्या, ऋतुचर्या के पंपलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। फार्मासिस्ट भोज मालाकार एवं राजेश साव द्वारा औषधि वितरण किया गया।

Exit mobile version