Site icon chattisgarhmint.com

रेडक्रॉस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रहित 

Spread the love

रायगढ़, 20 सितम्बर 2025/ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रायगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर नियमित रक्तदाता बनाना है। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष के आदेश तथा सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में, चेयरमेन श्री मुकेश शर्मा, प्रभारी अधिकारी डॉ. एच.एस.उरांव एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य श्री संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। 
         इस वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (01 अक्टूबर 2025) का स्लोगन है “Give Blood, Give Hope–Together We Save Lives”  जो इस अभियान की भावना को सार्थक रूप में अभिव्यक्त करता है। अभियान के अंतर्गत 18 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार में आयोजित शिविर में 57 यूनिट तथा 19 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किरोड़ीमल नगर में आयोजित शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इन शिविरों में नगरवासियों, ग्रामीणों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं को इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान को जीवनचर्या का हिस्सा बनाने एवं समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। रेडक्रॉस रायगढ़ की ओर से बताया गया कि सेवा पखवाड़े के दौरान आगामी 01 अक्टूबर को वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभी से रक्तदाताओं का पंजीयन किया जा रहा है।

Exit mobile version