• Wed. Mar 18th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

22 मार्च को होगा उल्लास महापरीक्षा, लगभग 8 हजार  शिक्षार्थी होंगे शामिल

Bychattisgarhmint.com

Mar 17, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 22 मार्च 2026 रविवार को उल्लास महापरीक्षा अभियान आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी शिक्षार्थियों को इस महापरीक्षा अभियान अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है  तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधीगण स्वयंसेवी शिक्षक तथा आम नागरिकों को अपील की है कि वे शिक्षार्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा में शामिल करवाये।

 जिला पंचायत मुख्य कार्यपालनअधिकारी इंद्रजीत बर्मन एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे मूलभूत राशि से महापरीक्षा अभियान में वातावरण निर्माण के लिए गांव-गांव में दीवारों पर नारा लेखन कार्य करें।

 जोइधा राम डहरिया

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने तीनों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक नोडल अधिकारी उल्लास का बैठक लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, बैगलेस डे के दिन गांव में स्कूली बच्चों द्वारा रैली, सभी शिक्षार्थियों को घर-घर जाकर सूचना देना, केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति आदि पर विस्तृत निर्देश दिया गया। शिक्षार्थियों को महापरीक्षा अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संकुल समन्वयको और ग्राम प्रभारी प्रधान पाठकों से सहयोग की अपील की है कि सभी शिक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञातब्य है कि जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों का सर्वे कर चिन्हांकन किया जा रहा है। स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से उन्हें 200 घंटे की पढ़ाई कराई जा रही है उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता वित्तीय साक्षरता कानूनी चुनावी जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की जानकारी प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *