वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से 3.42 करोड़ की परियोजना धरातल पर
रायगढ़, 10 अप्रैल 2026/ रायगढ़ जिले के विकास को नई गति देते हुए खरसिया, पुसौर, सरिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में 6 नवीन उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रत्येक भवन की लागत 57 लाख रुपए निर्धारित की गई है, जिससे कुल परियोजना लागत 3.42 करोड़ रुपए है। यह पहल नागरिकों को उनके नजदीक ही सुलभ, पारदर्शी एवं आधुनिक पंजीयन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जनहितकारी परियोजना के पीछे प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी का विशेष योगदान रहा है। उनके सतत प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकास के प्रति समर्पण के कारण ही यह बहुप्रतीक्षित योजना अब शीघ्र धरातल पर उतरने जा रही है। निर्मित होने वाले सभी उप-पंजीयक कार्यालय आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। इनमें डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रणाली, सुव्यवस्थित प्रतीक्षा कक्ष, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था, ऑनलाइन सेवाएं तथा दिव्यांगजन के लिए रैम्प जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
निर्माण एजेंसी के कार्यपालन अभियंता के अनुसार सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। वहीं सरिया एवं पुसौर में निविदा खुलने के बाद दर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा गया है। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नए कार्यालयों के शुरू होने से आम नागरिकों को पंजीयन कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और यात्रा व्यय में कमी आएगी, वहीं डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा। इन भवनों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही आधुनिक प्रशासनिक ढांचे के विस्तार से क्षेत्रीय विकास को भी नया आयाम मिलेगा।
जिले में 6 नवीन उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र होगा शुरू: जनसेवा को मिलेगा नया आयाम

References:
Roulette probability https://i10audio.com/simonbronner3
References:
Legiano Casino Auszahlungslimit https://doc.adminforge.de/s/Zv9dgayost
References:
Legiano Casino Video Review https://music.1mm.hk/
References:
Legiano Casino Mindesteinzahlung 645123.com
References:
Legiano Casino Codes https://truthtube.video/@kristanrascon?page=about
References:
Legiano Casino Jackpot https://www.altamira.edu.ec/profile/overgaardjlkmcelroy64917/profile
References:
Legiano Casino Auszahlungsdauer https://www.beamng.com/proxy.php?link=https://de.trustpilot.com/review/owowear.de
References:
Legiano Casinio https://katibemaraty.com
References:
Legiano Casino Gutscheincode math.auckland.ac.nz