• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 5 नवंबर को होगी जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 31, 2026
    Spread the love

    दो श्रेणियों में आयोजित होगी प्रतियोगिता, स्कूल से लेकर महाविद्यालयीन विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

    रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ जनजातीय गौरव सप्ताह 2026 के अंतर्गत जिले में 5 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और उनके योगदान से परिचित कराना तथा जनजातीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 11 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। ’प्रथम श्रेणी’ में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, एकलव्य विद्यालय, प्रयास विद्यालय तथा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं ’द्वितीय श्रेणी’ में महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों तक विभिन्न प्रचार माध्यमों से जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। निर्धारित संख्या में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण शासन को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूरी करने, प्रश्नपत्रों की व्यवस्था करने तथा उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर मेरिट सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *