• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनपद पंचायत तमनार में सेवा सेतु पोर्टल के संचालन को लेकर सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 31, 2026
    Spread the love

    विवाह राशन कार्ड सहित पंचायत स्तरीय सेवाओं की प्रक्रिया समझाई, तकनीकी समस्याओं का किया गया निराकरण

    रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ जनपद पंचायत तमनार में समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों को सेवा सेतु पोर्टल के संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल पर उपलब्ध विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय सेवाओं की प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया गया। इस दौरान सचिवों को विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई। पोर्टल के संचालन के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान भी किया गया। सचिवों को सेवा सेतु पोर्टल का सही एवं प्रभावी तरीके से उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिकों को उपलब्ध सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रशिक्षण में पोर्टल के सुचारु संचालन और ऑनलाइन सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *