• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 31, 2026
    Spread the love

    विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, प्रयोग और नवाचारों के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

    रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड पुसौर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विज्ञान आधारित मॉडल एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया।
    पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई के प्राचार्य अजय सिन्हा ने बताया कि विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग, नवाचार आधारित परियोजनाएं और विज्ञान नाटिका प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों में पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाते हुए उनसे संबंधित वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी भी दी। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही दूसरे विद्यार्थियों के विचारों और नवाचारों को जानने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय एवं जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *