• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिला अस्थाई फटाका लाइसेंस, ऑनलाइन प्रक्रिया से नागरिकों को मिल रही सुविधा

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 1, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 1 नवम्बर 2026/ शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सहज और ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ भी मिलने लगा है। इसी क्रम में उमेश अग्रवाल एवं किशन लाल अग्रवाल को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अस्थाई फटाका लाइसेंस प्रदान किया गया। रायगढ़ कलेक्ट्रेट में उन्हें लाइसेंस सौंपा गया।
    ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने और सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। इससे शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता कम हो रही है।
    उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की 600 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं के लिए नागरिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य शासकीय सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *