• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 5, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 5 नवम्बर 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरलिया, जिला रायगढ़ के 43 छात्र-छात्राओं ने गत दिवस विद्युत उत्पादन संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार एवं कैरियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि विद्युत संयंत्र में बिजली का उत्पादन किस प्रकार किया जाता है तथा इसके संचालन में विभिन्न तकनीकी उपकरणों और प्रक्रियाओं की क्या भूमिका होती है। साथ ही औद्योगिक परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से भी परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा, विद्युत एवं यांत्रिक क्षेत्र सहित औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में भविष्य निर्माण की संभावनाओं को भी समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावसायिक जागरूकता विकसित करना था।
    इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के व्याख्याता विजय कुमार बारीक, श्रीमती शारदा पटेल, श्रीमती विभा आचार्य एवं श्रीमती माधुरी इनकाने उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणी पटेल एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक अनुभव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *