• Sat. Sep 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुईयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Bychattisgarhmint.com

Dec 29, 2023

गुरु गद्दी को किया प्रणाम, 05 वर्ष की अवस्था से रहे हैं गुरु के अनुयायी
रायगढ़, 29 दिसम्बर2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज तहसील लैलूंगा के ग्राम-भुर्ईयापानी में गुरु श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुईयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।

43 thoughts on “श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुईयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय”

Comments are closed.