• Wed. Feb 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कोसीर और सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में शामिल  ट्रैक्टर जप्त

Bychattisgarhmint.com

Feb 7, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा विगत दिनों लगातार कार्यवाही में सारंगढ़ तहसील के ग्राम मल्दा, दहिदा एवं जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन ट्रैक्टर, 05 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। सरिया तहसील के पिहरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *