Site icon chattisgarhmint.com

हत्या का प्रयास और छेड़खानी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड

Spread the love

आरोपी ने अपने भाई के साथ पुरानी रंजिश पर युवक को कार से कुचलने का किया था प्रयास

रायगढ़ । घरघोड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास और छेड़खानी मामले में फरार चल रहे आरोपी मदन चौहान (22 साल) निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी युवक अपने बड़े भाई मधुसूदन चौहान के साथ पुरानी रंजीश पर कोनपारा के युवक को अपने मारूति कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की गई थी । घरघोड़ा पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना दरम्यान 10 सितंबर को आरोपी मधुसूदन चौहान (28 साल) का गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपित दोनों ही भाई हत्या के प्रयास और बलवा समेत छेड़खानी मामले में गिरफ्तारी हेतु वांछित थे । जानकारी के मुताबिक आहत युवक की पत्नी/प्रार्थीया घटना को लेकर 09 सितंबर को थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना के कुछ दिनों पहले मधुसूदन चौहान उसके भाई मदन चौहान उनके साथियों के विरुद्ध थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसे लेकर आरोपीगण रंजीश रखे हुए थे । दिनांक 09/09/2023 को प्रतिदिन की तरह दोनों पति-पत्नी अपनी दुकान में बैठे थे । उसी समय मधुसूदन चौहान और मदन चौहान एक मारूति कार सीजी क्र-13 AP 6925 में आए और कार से उतर कर दोनों दुकान के सामने आकर थाने में रिपोर्ट को लेकर गाली गलौज कर धमकी दिए और फिर चले गए । दोपहर जब पति अपने स्कूटी से घर खाना खाने आ रहा था । तब दोनों भाई मधुसूदन चौहान और मदन पहले से घात लगाये रायकेरा मेन रोड पांझर पुलिया के पास पीछे से अपने मारूती कार क्रमांक CG 13-AP 6925 में स्कुटी पर सवार पति की हत्या करने की पूर्ण नियत से ठोकर मारें जिससे स्कुटी के साथ गिरे प्रार्थीया के पति के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आयी है । प्रार्थीया के बताये अनुसार मारूति कार को आरोपी मधुसुदन चौहान चला रहा था। आहत को उसके परिवार वालों द्वारा रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कारण है । आरोपियों द्वारा साजिश कर हत्या की नीयत से अपराध को अंजाम देने संबंधी आवेदन पर आरोपी मधुसुदन चौहानऔर मदन चौहान पर हत्या के प्रयास समेत सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जिसमें आरोपी मधुसूदन चौहान को गिरफ्तार किया गया जिससे घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त मारुति कार को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । फरार आरोपी मदन चौहान की घरघोड़ा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी तथा मुखबिरों को आरोपी मदन चौहान के क्षेत्र में देखे जाने पर तत्काल सूचना देने कहा गया था । इसी कड़ी में आज आरोपी मदन चौहान को रायकेरा में घूमते देखे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा दिये जाने पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टाफ आरोपी की पतासाजी के लिये रवाना किया गया, स्टाफ द्वारा आरोपी मदन चौहान पिता ईश्वर चौहान उम्र 28 साल निवासी रायकेरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे पूछताछ कर आरोपी के मेमोरंडम पर एक बांस का डंडा वजह सबूत जप्त किया गया है । आरोपी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास और बलवा समेत छेड़खानी दोनों ही मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Exit mobile version