Site icon chattisgarhmint.com

आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा ‘विकसित भारत: मोदी जी की संकल्पना’ पर आधारित प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा
 जनमन मासिक पत्रिका का हुआ नि:शुल्क वितरण
रायगढ़, 17 सितम्बर 2025/ राज्य शासन की मंशानुरूप आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा ‘विकसित भारत: मोदी जी की संकल्पना’ पर आधारित  छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने लोगों का विशेष आकर्षण बना। प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जीवंत छवियों व प्रेरक संदेशों के साथ प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के बचपन की प्रेरक कहानियाँ, छात्र जीवन की अनुशासनशीलता, मातृ संस्कार, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्य विशेष रूप से दर्शाए गए।
        छायाचित्र के माध्यम से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश, डिजिटल इंडिया से जुड़े नवाचार, शिक्षा क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव, अंतरिक्ष शक्ति और रक्षा बलों के सशक्तिकरण को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। साथ ही आतंकवाद को मिले मुंहतोड़ जवाब और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी प्रमुखता से दिखाया गया। वर्षों का अंधेरा छटा- घर-घर में सूरज उगा थीम के तहत ऊर्जा क्रांति, मेरे देश के जवान तुझको शत-शत प्रणाम तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को मिली सौगातों को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनमन मासिक पत्रिका का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

Exit mobile version