Site icon chattisgarhmint.com

जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 2023सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से परीक्षार्थी को लेकर 17 दिसंबर को बस होगी रवाना

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए जीडी परीक्षा 18 दिसंबर को और टेक्निकल परीक्षा 20 दिसंबर को

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए की निःशुल्क बस व्यवस्था

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/ अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली अंतर्गत अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में का आयोजन किया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए जनरल ड्यूटी हेतु परीक्षा 18 दिसंबर 2023 को और टेक्निकल-ट्रेडसमेन-क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2023 को निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार जनपद पंचायत बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र के आवेदकों के लिए 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 01 बजे जनपद पंचायत परिसर सारंगढ में तथा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र के आवेदकों के लिए 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 01 बजे अपरान्ह शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय परिसर बिलाईगढ़ में वाहन सुविधा उपलब्ध होगी। जिला प्रशासन जांजगीर चांपा द्वारा आवेदकों के आवास व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिले के आवेदकों के लिए भर्ती रैली स्थल तक पहुंचने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा की व्यवस्था की गई है। सारंगढ़ जिले के लिए पूर्व में यह परीक्षा 16 दिसंबर को परीक्षा निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 18 दिसंबर किया गया है।

Exit mobile version