Site icon chattisgarhmint.com

सभी विभागों को एकजुट होकर लगन से पूरा करना होगा काम: कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी

Spread the love

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने ली जिला अन्तर्विभागीय बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अन्तर्विभागीय बैठक ली। इस बैठक में नोडल विभाग स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा शामिल थे। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि जिले के नागरिकों से जुडे बेसिक कार्य आधार, आयुष्मान, इलाज सहित अन्य योजनाओं से जुड़े लाभ को दिलाने के लिए सभी विभागों के अमला को एकजुट होकर पूरे लगन से निरंतर कार्य करना होगा। बैठक में जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आयुष्मान, आधार, कुष्ठ, बच्चों की जन्मजात बीमारी, नेत्र जांच, एनीमिया, सिकलीन आदि के संबंध में चर्चा की गई। डॉ. सिद्दीकी ने आगामी 1 जनवरी से 15 फरवरी तक योजनाबद्ध तरीके से जिले में शिविर लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, बीएमओ डॉ. अवधेश पाणिग्राही, डॉ. पंकज, बीईओ रेशम लाल कोसले, एस.एन.साहू, नरेश चौहान, डीपीएम एन.एल. इजारदार, चंचल वारे, कृष्णा साहू आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version