Site icon chattisgarhmint.com

चक्रधर समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन-कलेक्टर

Spread the love

रामलीला मैदान में 27 अगस्त से 40 वें चक्रधर समारोह का होगा भव्य शुभारंभ
देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रायगढ़ की संस्कृति को करेंगे समृद्ध
रायगढ़, 25 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त 40 वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ 27 अगस्त से होगा, जो 5 सितम्बर तक चलेगा। इस दस दिवसीय महोत्सव में शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रायगढ़ की संस्कृति को समृद्ध करेंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने टेंट-पंडाल, बैठक व्यवस्था, बिजली, साउंड सिस्टम, सुरक्षा, भोजन एवं जलपान, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, ग्रीन रूम, स्वास्थ्य सुविधा सहित जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारी की जानकारी ली और अधिकारियों को जिम्मेदारी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
        कलेक्टर ने बताया कि चक्रधर समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। पहला दिन देश के जाने-माने सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास काव्य पाठ करेंगेे। समापन दिवस में सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर सुरों का जादू बिखेरेंगे। इस दस दिवसीय समारोह में शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की विविध शैलियों के साथ लोक कला की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। मोतीमहल परिसर में 01 से 03 सितम्बर तक कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version