Site icon chattisgarhmint.com

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई

12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद

पूंजीपथरा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर आरोपित चालक को न्यायालय किया गया पेश

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेशअवैध कबाड़ और चोरी के माल खरीदीबिक्री पर आगे भी सख्त कार्रवाई रहेगी जारी

18 मार्च, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर दिनांक 17.03.2026 को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रायगढ़ की ओर से एक 12 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रेप कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंका यादव द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय कर संदिग्ध वाहन की निगरानी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के सामने रोड पर घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) बताया। ट्रक में लोड स्क्रेप कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर चालक द्वारा किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।

वाहन में लोड सामग्री चोरी का होने के संदेह पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए गवाहों के समक्ष ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) एवं उसमें लोड 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) कुल करीब 18 लाख रुपये का माल जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 35 (क) (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं विनोद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — *“अवैध कबाड़, चोरी के माल के परिवहन और संगठित अपराध में संलिप्त लोगों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Exit mobile version