• Sat. Mar 28th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रितआवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित  

Bychattisgarhmint.com

Feb 10, 2026


रायगढ़, 10 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन अंतर्गत प्रतिभा खोज के तहत खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदाय की जाएगी। योजना का उद्देश्य ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड और नेशनल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए जिला कार्यालय एवं संचालनालय में राज्य खेल संघों से प्रमाणिकरण संबंधित सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। खिलाड़ी अपना आवेदन संचालनालय अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in  पर उपलब्ध है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल/ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग हेतु क्रमशः 75 हजार, 50 हजार, 40 हजार, जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 60 हजार, 40 हजार, 30 हजार एवं सब जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 50 हजार, 25 हजार, 20 हजार की खेलवृत्ति प्रदाय की जाएगी। एकल व दलीय खेलों में वास्तविक रूप से उक्त प्रतियोगिता में खेले हुए खिलाड़ी पात्र होंगे जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।
नियम एवं शर्ते-
खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो। यदि खिलाड़ी एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो, तो उनमें से श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान किया जाएगा। यदि कोई खिलाड़ी दो अलग-अलग वर्गो में पदक अर्जित किया हो तो उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को एक बार ही खेलवृत्ति की पात्रता होगी। खेलवृत्ति की राशि अधिकतम आयु 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रदाय की जाएगी। आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर पात्रता का निर्धारण किया जाएगा। विगत वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के आधार पर योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय किया जाना है।

One thought on “प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रितआवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित  ”
  1. В каталоге представлены проверенные провайдеры и актуальные игровые новинки.
    Casino Pinco
    Выбирая 7v4.casino, вы получаете надежный доступ к миру онлайн-казино.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *