रायगढ़, 30 मार्च 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर, जिला-रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द आमापाली डिपापारा ग्राम पंचायत आमापाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाईन पोर्टल aww.ebharti.in के माध्यम से ऑनलाईन किया जा सकेगा। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

