Site icon chattisgarhmint.com

महाविद्यालय में रिक्त पदों के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन

Spread the love

 रायगढ़, 18 अगस्त 2025/ किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में अध्यापन व्यवस्था हेतु अतिथि व्याख्याता, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी एवं अतिथि ग्रंथपाल के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 30 अगस्त 2025 को सायं 5 बजे तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से अथवा स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। स्वप्रस्तुत आवेदन की स्थिति में पावती प्राप्त करना आवश्यक होगा।
चयन प्रक्रिया एवं अर्हता संबंधी सभी मापदंड अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के अंतर्गत निर्धारित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पटल अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट www.kgcollegeraigarh.ac.in पर उपलब्ध है।

Exit mobile version