सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जून 2026/जिले के पुलिस थाना और चौकी से आबकारी एक्ट के तहत राजसात हुए दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जिसमें 03 नग कार, 15 नग मोटर सायकल, 01 नग स्कूटी, कुल 19 वाहनों की खुली नीलामी कार्यालय पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ के परिसर में 10 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम बजे तक किया जायेगा। खुली नीलामी में शामिल होने वाले फर्म, व्यक्ति को दो पहिया प्रत्येक वाहन का 2000/- रु, चार पहिया प्रत्येक वाहन का 5000/- रु. एवं पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नाम पर बैंक ड्राफ्ट बनाकर जमा करना होगा। निविदा की शर्तें एवं अन्य जानकारी कार्यालयीन समय पर कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ (जिला नाजिर शाखा) एवं पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।
एसपी ऑफिस सारंगढ़ में 10 जुलाई क़ो होगा बाईक और कार की नीलामी

