Site icon chattisgarhmint.com

औरदा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव आयोजित

Spread the love

विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
रायगढ़, 25 अगस्त 2025/ शासन के निर्देशानुसार युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे एवं उनकी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, औरदा में हुआ।
        इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान ने संबोधित करते हुए संस्कृति व कला के बारे में बताया। जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नायक, संदीप पंडा एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सामूहिक नृत्य के साथ शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, रॉकबैड आदि विधाओं में प्रतिभागी शामिल होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लिए। कार्यक्रम पश्चात प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
       मौके पर श्री डोलनारायण नायक, श्री अनुपम पाल, कृष्णा प्रधान, उपेन्द्र सारथी, लम्बोदर साव सरपंच ग्राम पंचायत औरदा, श्रवण सारथी, डिलेश्वर  पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री शैलेश देवागंन, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री मनीष सिन्हा, विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक श्री शैलेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य औरदा श्री सी.एल.चौधरी, प्राचार्य बडे हरदी श्री जोगेश्वर प्रधान, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री श्रवण साव, व्याख्याता कुलमणी महानंदिया, रीना सिंह, श्री रूद्र शर्मा, श्री चुडामणी सिदार, श्री बेनी प्रसाद उराव, श्रीमती बेला चौहान, श्रीमती तरन्नुम फातमा, श्री भुवनेश्वर चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  

Exit mobile version