Site icon chattisgarhmint.com

विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर 

Spread the love

जिले के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण 
38 स्कूलों के लगभग 61 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु किया गया पंजीयन 
शिविर स्थल में बच्चों का बनाया गया यूडीआईडी कार्ड 
रायगढ़, 10 मार्च 2025/ विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का विकासखंड स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव एवं जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र चौधरी के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर.जटवार के मार्गदर्शन में इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों के लिए उपचार अथवा सामग्री रेफर की गई। 
         विकासखंड स्तरीय इस शिविर में जिले के स्पेशलिस्ट डॉक्टर आर.एन.मंडा, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर मीना पटेल, डॉक्टर अर्जुन कुमार बेहेरा, डॉक्टर नवीन अग्रवाल आदि की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य जांच की। इस आकलन शिविर में विकासखंड के कुल 38 स्कूलों के लगभग 61 बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पंजीयन कराया। शिविर में पात्र बच्चों का यूडीआईडी कार्ड शिविर स्थल पर ही बनाया जा रहा था। शिविर के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज अग्रवाल, स्पेशल एजुकेटर श्री दीपक कुमार रात्रै, बीआरपी श्रीमती सुमित्रा चंद्र, हेल्पर श्रीमती पार्वती यादव, लेखापाल श्री सतीश गौतम तथा अन्य सहयोगी शिक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version