Site icon chattisgarhmint.com

ठंड से बचने जिले के नगरीय निकायों में किया गया अलाव की व्यवस्था

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में बढ़ते ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नगरीय निकायों में अलाव की व्यवस्था की गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश पांडेय ने सारंगढ़ नगरपालिका में, सीएमओ मनीष गायकवाड़ ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ में, सीएमओ मधुलिका ने भटगांव में, सीएमओ माजिद खान ने सरिया में और सीएमओ अनिल सोनवानी ने बरमकेला के कई स्थानों में ठंड से लोगों को बचने के लिए आग जलाकर अलाव की व्यवस्था किया है।

Exit mobile version