Site icon chattisgarhmint.com

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का मिले लाभ: सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव

Spread the love


सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, 29 सितम्बर 2025/ सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीईओ श्री यादव ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के बारे में रोजगार अधिकारी से जानकारी ली। बताया गया कि जिले से 164 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। पुलिस लाइन उर्दना में शारीरिक दक्षता के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। यहां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को अग्निवीर की फिजिकल टेस्ट के अनुरूप तैयारी करवाई जाएगी। सीईओ श्री यादव ने कहा कि जिले से चयनित अधिक से अधिक अभ्यर्थी को इस पहल का लाभ मिलना चाहिए।
          सीईओ श्री यादव ने कहा कि गांवों में आपसी विवादों के स्थानीय स्तर पर निपटारे के लिए मिडिएशन (मध्यस्थता) की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके लिए पंचायतों में सामुदायिक मध्यस्थ का चयन किया जाना है। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायतों में चयन पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसके पश्चात इनका प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके। 
         सीईओ श्री यादव डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत सभी तहसीलों में खसरों के सर्वे की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के बारे में समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम से उनके तहसीलों अंतर्गत शेष सर्वे और उसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली और शेष बचे किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए कहा। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि जल्द कार्यक्रम को अंतिम रूपरेखा दें। 
         सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांवों के लिए विलेज एक्शन प्लान बनाने और उसे पोर्टल में अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायतों से कहा कि अपने विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों के लिए एक्शन प्लान तैयार कर उसे पोर्टल में अपडेट किया जाए। जिससे इसकी स्वीकृति देते हुए कार्य को आगे गति दिया जा सके। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और एडिशनल सीईओ जिला पंचायत को विभागीय स्तर से इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिससे तय समय के भीतर सर काम पूर्ण किया जा सके।
         इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version