Site icon chattisgarhmint.com

सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने की पीएम आवास योजना के प्रगति की समीक्षा 

Spread the love

सराहनीय कार्य करने वाले प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित
रायगढ़, 11 जनवरी 2024/ सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव ने आज जनपद पंचायत तमनार के सभाकक्ष में बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अप्रारंभ कार्य को शुरू करने तथा प्रगतिरत आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। सीईओ श्री यादव ने आवास प्रगति को लेकर सक्रिय व सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायत महलोई के तकनीकी सहायक दीपक चंद्राकर, सचिव सत्यनारायण गुप्ता, रोजगार सहायक सत्यनारायण यादव, ग्राम पंचायत गौरबहरी के तकनीकी सहायक दिलीप सिंह सिदार, सचिव हेमसागर साव, रोजगार सहायक ललिता सिदार, सराइटोला सचिव तेजराम पटेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्वच्छ भारत मिशन के ऑपरेटर कार्तिकेश्वर यादव की ओडीएफ प्लस कार्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु सराहना की। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version