Site icon chattisgarhmint.com

बिंजकोट गांव में चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ , शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए मंगलवार को ग्राम नावापाली बिंजकोट में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 लीटर महुआ शराब और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से महुआ शराब लेकर ग्राम लहंगापाली की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई और बिंजकोट केलो नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्यनारायण चौहान पिता कष्टो चौहान उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर बताया। आरोपी के पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये है। इसके साथ ही आरोपी से एक सोल्ड एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसका मूल्य 48 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण चौहान के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की और उसे रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और सुशील मिंज की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version