मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में UPSC prelims में सफलता प्राप्त करने वाले ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के प्रतिभाशाली युवाओं ने आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी एवं मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूपीएससी एस्पिरेंट्ससे मुलाकात की

