Site icon chattisgarhmint.com

स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत की गई बुढ़ीमाई मंदिर परिसर की साफ सफाई

Spread the love

रायगढ़। मंगलवार को भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन बुढ़ी माई मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई।
मंदिर परिसर की साफ-साफ अभियान निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई, जो करीब 10 बजे तक चली। इस दौरान मंदिर के अंदर की सफाई के साथ ही बाहर के रास्ते एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। इस दौरान सड़कों और परिसर में झाड़ू लगाया गया। इसी तरह एक कचरे को एकत्र किया गया और निगम वाहनों द्वारा टेंचिंग ग्राउंड ले जाया गया। इस दौरान मंदिर के अंदर झाड़ू पोछा भी किया गया। इसके बाद शंकर मंदिर और क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इसी तरह भारत को की भी सफाई की गई। सभी जगह से कचरे को निकाल कर टेंचिग ग्राउंड ले जाया गया। स्वच्छ तीर्थ अभियान में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, वार्ड की महिलाएं सहित निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version