• Wed. Apr 15th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

बरपाली में किया गया क्लस्टर राजस्व शिविर का आयोजन

Bychattisgarhmint.com

Apr 13, 2026

शिविर में तत्काल 4 आवेदन निराकृत, 38 किसानों को मिला दस्तावेज

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2026/राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बरपाली में क्लस्टर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, 22 आवेदन प्राप्त हुए, मौके पर ही 4 आवेदन का निराकरण किया गया तथा 18 प्रक्रिया में है।

शिविर स्थल में नामांतरण फौती 12, बटवारा 1,  किसान किताब 8, धारा 115 में 15, सीमांकन 2 कुल 38 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। 

एसडीएम बंसल ने किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणाममुखी होना चाहिए, ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके। इस शिविर में अविवादित आय जाति  निवास,नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन एवं व्यपवर्तन जैसे लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत निराकरण के साथ ही फौती नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख त्रुटि सुधार से संबंधित आवेदनों का शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन पंजीयन, सुनवाई एवं निराकरण पर जोर दिया। शिविर में  तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज,  कोमल साहू सहित राजस्व पटवारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। इन शिविरों के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *