• Wed. Feb 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर ने फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर नागरिकों को दवा सेवन करने किया अपील

Bychattisgarhmint.com

Feb 11, 2026


फाइलेरिया से बचने 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फ़रवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में फाइलेरिया बीमारी से बचाव का दवा सेवन किया। सेक्टर छिंद की बसंती साहू और सेक्टर छातादेई के दामोदर साहू ने कलेक्टर डॉ कन्नौजे के शारीरिक ऊचाई नापकर दवा दिए, जिसे उन्होंने सेवन किया। दवा सेवन उपरांत कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से  फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने के लिए अपील किया कि, मैं आप सभी जिलेवासियों से आह्वान करता हूँ कि आप इस अभियान में सहयोग करें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें। यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है, और यह बीमारी को रोकने में मदद करेगी। आइए, हम सभी मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए काम करें और एक स्वस्थ जिला बनाएं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों  (“दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर”) को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।

किनको नहीं खिलाना है फाइलेरिया की दवा

 स्कूल, आंगनबाड़ी, क्लिनिक, हॉस्पिटल या 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान में घर घर आकर दवा देने पर भी फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे (जन्म से 2 वर्ष), गर्भवती महिला एवं गंभीर  रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खिलाना चाहिए, इससे इन लोगों को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *