Site icon chattisgarhmint.com

बरमकेला क्षेत्र के विद्यार्थियों के बोर्ड और वार्षिक परीक्षा की तैयारी का कलेक्टर ने किया आंकलन 

Spread the love

परीक्षा परिणाम सुधारने कलेक्टर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिए टिप्स

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026/जिले में 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला और शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल लेन्धरा का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में नाम, क्या बनना चाहते हो, उसके लिए क्या पढना होगा में तनूजा सिदार ने जवाब दी कि वे डॉक्टर बनना चाहती है इसके लिए उन्हें 12वी में बायोलॉजी पढ़ना है और नीट परीक्षा के माध्यम से वे डॉक्टर की पढ़ाई करेंगी। कलेक्टर ने शिरा धमनी में अंतर, वैश्वीकरण, चकबंदी और गुट निरपेक्ष क्या है आदि के बारे में बच्चों से पूछा और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विषय शिक्षक को अच्छे से पढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को कहा अच्छे से पढ़ो, लिख लिखकर अभ्यास करो। 

 वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा में कलेक्टर ने विद्यार्थियों और विषय शिक्षक से हरित क्रांति के बारे में पूछा। अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक कक्षा 10 वी, 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सांइस संबंधित जो बोर्ड परीक्षा आने वाले प्रश्न पूछा गया। विद्यार्थियों को प्रश्न देकर उत्तर लिखने के लिए कहा और खुद चेक किया।

        कलेक्टर ने बरमकेला और लेंधरा हाईस्कूल के शिक्षकों का अलग से बैठक लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक ड्यूटी निभाकर खानापूर्ति नहीं करें, बल्कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और अधिक प्रोत्साहित कर आगे लायें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नरेश कुमार चौहान डीएमसी, अजय पटेल सीईओ, मोहनलाल साहू नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Exit mobile version