Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नागरिकों के सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत  (पीजीएन), पीजी पोर्टल और  ई-समाधान से प्राप्त आवेदन पत्रों और विभागीय कार्यों का विस्तार से समीक्षा किया। समय सीमा की बैठक में अब तक 502 आवेदन, शिकायत, मांग आदि का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर को प्राप्त होने वाले आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मजदूरी भुगतान, सार्वजनिक मंच एवं रंगमंच निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन, विभिन्न प्रकार के पेंशन, राशनकार्ड, दिव्यांग विवाह योजना का लाभ, क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत आदि प्रकार के आवेदन, मांग एवं शिकायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनियमितता, व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण, कब्जा, योजनाओं की राशि का दुरुपयोग आदि शामिल थे। 

कलेक्टर धर्मेश साहू ने बैठक में कहा कि जितने भी शासकीय भूमि में किसी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा अतिक्रमण या कब्जा किया गया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई एवं उस अधिकारी कर्मचारी के संबंधित विभाग को उनके द्वारा किए गए सरकारी भूमि पर कब्जा, अतिक्रमण के संबंध में जानकारी प्रेषित करें। कलेक्टर ने जिले में अब तक हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आवेदनों की समीक्षा की और नगरदा में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना के कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version