Site icon chattisgarhmint.com

सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करे: कलेक्टर धर्मेश साहू 

Spread the love

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के शांतिपूर्वक होली मनाने अपील की 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लिया। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के विभिन्न धर्म, समाज और पत्रकार से सुझाव लिए। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने घर, मोहल्ले, गांव, शहर में शांतिपूर्वक होली मनाएं। होली के दिन जिले के मदिरा दुकान बंद रहेंगे। मेडिकल टीम अस्पतालों में तैनात रहेंगे। आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।किसी भी सरकारी, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाए। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की कानून के विरुद्ध कार्य नहीं करें।

हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

कलेक्टर ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया। ऐसे में शराब या अन्य नशा में धुत वाहन चालक, तीन सवारी, बिना हेलमेट चालक, बिना सीट बेल्ट चालक और स्पीड वाहनों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन, सड़क, मुख्य रास्ता आदि में होलिका दहन करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी। 

कैमरे से लेस होगा जिला

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी सरकारी, निजी संस्थानों के कैमरों का उपयोग होली के हुड़दंग को रोकने के लिए करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हुड़दंग होने वाले को चिन्हांकित कर उन स्थानों और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए।

पुलिस व्यवस्था

पत्रकारों के सुझाव के बाद एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा कि ऐसे स्थान, जहां पर मार्ग अवरुद्ध या अन्य बदमाशी की जाती है, ऐसे स्थानों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी और पेट्रोलिंग गाड़ी को जिले भर में गश्त कराई जाएगी।  

इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, डीएफओ पुष्पलता टंडन, एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, मधु गबेल, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, सीएमओ राजेश पांडेय, विद्युत विभाग के एई विद्यासागर ठाकुर, जेई एमएल नायक सहित राजस्व और पुलिस के अन्य अधिकारीगण, हिंदू, सिख और मुस्लिम वर्ग के प्रतिनिधि, पत्रकारगण उपस्थित थे।

Exit mobile version