Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 12वी बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण*

Spread the love

कलेक्टर ने बरमकेला पीएमश्री आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला पीएमश्री आत्मानंद स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र का  निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ साथ उन्होंने पीएमश्री स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उसे गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  डॉ संजय कन्नौजे ने नई शिक्षा नीति 2020 के सभी आयामों को विद्यालय में शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिये। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पीएमश्री विद्यालय  के सभी नियम निर्देश के बिंदुओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कह। कलेक्टर ने कहा है कि शिक्षा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जा सकता है। सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहे क्योंकि पीएमश्री स्कूल एक मॉडल स्कूल है इसलिए आप सभी का अनुसरण की अन्य विद्यालय भी करेंगे। 

 कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान  मध्यान्ह भोजन संचालक का भी जायजा लिया। विद्यालय में चाकचौबंद व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण को देखकर कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य के साथ-साथ सभी स्टाफ की प्रशंसा भी किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं नरेश कुमार चौहान सेजेस जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version