Site icon chattisgarhmint.com

हितग्राहियो के घर जाकर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पीएम आवास निर्माण को पूर्ण करने किया प्रोत्साहित

Spread the love

सारंगढ बिलाईगढ़, 23 मई 2025/गरीब परिवारों की बुनियादी जरूरतो में से एक आवास को, सरकारी मदद से पूरा कर सरकारी योजनाओं को शत् प्रतिशत लाभ देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के मैदानी इलाकों का दौरा किया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना का जिले में प्रगति का आंकलन करने के लिए सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कपिस्दा अ के हितग्राही मोहन रात्रे और भगवती साहू के घर जाकर कलेक्टर ने भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने इस दौरान हितग्राहियों से कितने दिनों में निर्माण करने की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और हितग्राहियों को एक माह में आवास को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम सहित पंचायत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version