Site icon chattisgarhmint.com

आंगनबाड़ी में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे

Spread the love

कलेक्टर ने बच्चों से बात कर जाना उनका हालचाल और ज्ञान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ के समीप ग्राम पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, गिनती, पहाड़ा पूछकर उनसे बात कर उनका हालचाल और ज्ञान को जाना। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। खेलों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं आनंद देखने को मिला। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद के द्वारा बच्चों के उत्साह को और अधिक बढ़ावा देने हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही गई। उन्होंने खेल-आधारित गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। सभी प्रतिभागी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा।

Exit mobile version