Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आयुष्मान कार्ड का शत- प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

सारंगढ बिलाईगढ़, 7 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को दानसरा ग्राम में आयोजित सेक्टर बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड शिविर पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन के कड़े निर्देश दिए।

 बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन लक्ष्यों की पूर्णता पर जोर देते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर सह ओआईसी (स्वास्थ्य विभाग)  शिक्षा शर्मा , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एल सिदार, जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत) रोशन सचदेव, सेक्टर प्रभारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version