• Tue. Mar 3rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम आवास निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए 

Bychattisgarhmint.com

Mar 3, 2026

कलेक्टर ने ग्राम सभा में राशनकार्ड, आवास, पेंशन, शौचालय के पात्रता के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए

जिला टास्क फ़ोर्स अधिकारियो को अवैध खनिज पर कार्यवाही करने के निर्देश

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में समय सीमा का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति, अधिकारियो से पूछकर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से प्राप्त आवेदन के लंबित प्रकरणो को भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले में पेंशनरों का मोबाइल सीडिंग का कार्य बड़ी मात्रा में हो चुका है। 

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास निर्माण के लिए उपयुक्त समय है। सभी अमला इस कार्य को समर्पित होकर गंभीरता से कार्य करें और जिले के हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाएं। उन्होंने अपार आईडी, पीएम स्वनिधि योजना, जाति प्रमाण पत्र, हर घर जल प्रमाणित, किसान एग्रीस्टेक आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि, सभी जनपद सीईओ ग्राम पंचायत की बैठक में गांव के लोगों को पीएम आवास, शौचालय, पेंशन, पीएम उज्ज्वला गैस आदि के पात्र अपात्र की जानकारी दें ताकि लोग पात्र होंगे तो आवेदन जमा करेंगे और अपात्र हैं तो अनावश्यक समय नष्ट होने से बचेंगे। कलेक्टर ने ई ऑफिस में कार्य करने और आधार बेस हाजिरी देने के लिए सभी अधिकारियो को निर्देश दिए।  साथ ही जिला टास्क फ़ोर्स अधिकारियो को अवैध खनिज पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *